about me ..

मेरे लिए, परिचय से ज्यादा आवश्यक है, विचार, ..

जिन्हें मैं आप सब से बांटना चाहता हूँ, और आप सब के विचारों पर भी विचार करना चाहता हूँ,

क्योंकि, एक व्यक्ति अपनी जीवन यात्रा में बहुत से चाहे-अनचाहे पडावों को पार करता हुआ बढ़ता है, और सबके प्रति एक धारणा बनाता है, यही धारणा परिपक्व होते-होते उस व्यक्ति को एक व्यक्तित्व प्रदान करती है, और व्यक्तित्व किसी का छोटा नही होता,

व्यक्तित्व, एक व्यक्ति के जीवन के सभी पहलुओं को दिखाती है, वह भी जिसे व्यक्ति छिपाना चाहे,
हजारों गलतियों, सफलताओं और असफलताओं से किसी के विचार बनते और पुष्ट होते हैं,

मैं समझता हूँ किसी भी व्यक्ति का एक जीवन इस संसार को समझने के लिए काफी नही है, इसलिए मैं खुद को बांटने के लिए और आपकी सुनने के लिए तैयार हूँ, शर्त ये है कि, किसी एक लेख से मेरे बारे में कोई् पूर्वानुमान मत लगाईयेगा,

क्योकि जिस प्रकार,धरती के भीतर बहते हुए जल के वास्तविक स्त्रोत को खोज पाना मुश्किल है, उसी प्रकार मानव मन के भीतर चल रहे विचारों के प्रवाह को देख पाना भी मुश्किल है,

निवेदन है बस साक्षी भाव से देख लें और अपने विचारों से अवगत कराएं....

दिनेश धीवर 'नयन' ..

No comments:

Post a Comment

नाहक विचारवान

 विचारों का क्या है..? उग आते हैं खाली दिमाग में, कुकुरमुत्ते से, बिना किसी श्रम के, साधन के, और विचारवान..? निरे, निठल्ले, निकम्मे,  हवाई क...